Ujjain Breking : एडीएम अनुकूल जैन को महाकाल मंदिर प्रशासक
Ujjain Breking
एडीएम अनुकूल जैन को महाकाल मंदिर प्रशासक का प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि शासन का आदेश आने तक एडीएम अनुकूल जैन मंदिर प्रशासक का कार्य देखेंगे।
इससे पहले भी वे प्रशासक का दायित्व संभाल चुके हैं।
मंदिर समिति के प्रशासक रहे मृणाल मीना को 10 अगस्त 2024 को शासन ने बालाघाट कलेक्टर बनाया था।
इसके बाद कलेक्टर ने महाकाल मंदिर समिति का प्रशासक एडीएम अनुकूल जैन को नियुक्त किया था।
महाकाल मंदिर प्रशासक पद से गणेश धाकड़ को हटाये जाने के बाद एडीएम अनुकूल जैन को महाकाल मंदिर प्रशासक का प्रभार दिया गया।