Ujjain News : पुलिस ने शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
![Ujjain News : पुलिस ने शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया](https://centralvoice.in/uploads/images/2024/12/image_750x_6765749cbfc1e.jpg)
उज्जैन पुलिस ने शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
उज्जैन | शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय उज्जैन में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सायबर सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और पुलिस द्वारा संचालित सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा, "समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।" उन्होंने विशेष रूप से 112 और 181 हेल्पलाइन नंबरों का उल्लेख करते हुए बताया कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करके त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्पलाइन 181, शक्ति अभियान, और सायबर सुरक्षा जैसे पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने आत्मरक्षा के टिप्स भी छात्राओं को दिए और उनके सवालों का समाधान किया।
उन्होंने यह भी अपील की कि महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य, शिक्षण स्टाफ, छात्राएं और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।