केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने श्री महाकालेश्वर के दर्शन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने श्री महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन : राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। पूजन पुजारी संजय शर्मा ने सम्पन्न करवाया। उन्होंने नंदीजी के कानों में मनोकामना कही।

केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने मीडिया से कहा कि भगवान शिव के प्रिय मास श्रावण की शुरुआत होने वाली है। मैं भाग्यशाली हूं, जिसे आज यहां दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं बाबा महाकाल का भक्त हूं। समय-समय पर यहां पर उनके दर्शनों का लाभ लेने आता ही रहता हूं। पूर्व में भी मैंने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। भगवान से मांगी गई मनोकामना के बारे में आपने बताया कि मैंने देश-विदेश की खुशहाली की कामना की है। नंदी जी के कानों में भी की है। बीएल वर्मा उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी से हैं। उनके पिता का नाम पन्ना लाल वर्मा है, जो एक किसान थे। वर्मा भारतीय संसद के उच्च सदन, राज्य सभा में सांसद भी हैं। बीएल वर्मा जी ने 2021 में भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।