Ujjain : नागझिरी क्षेत्र में चली गोली बिल्डर प्रकाश यादव घायल 

Ujjain : नागझिरी क्षेत्र में चली गोली बिल्डर प्रकाश यादव घायल 

नागझिरी क्षेत्र में गोली चली
बिल्डर प्रकाश यादव घायल 
सी एम के करीबी है यादव 


 उज्जैन | नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी में बीती रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। बच्चो के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने पास में रहने वाले बिल्डर को गोली मार दी। बिल्डर सीएम के करीबी बताए जा रहे है पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई।

गुरुवार रात करीब 12:45 बजे हामुखेड़ी में रहने वाले प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया। घटना की सुचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची। लेकिन इस बीच सुरेंद्र प्रताप सिंह अपनी लायसेंसी रिवाल्वर लेकर आ गया और प्रकाश यादव के सीने में गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पूरी घटना पुलिसकर्मियो के सामने हुई। गोली लगने के बाद यादव को तुरंत घायल हालत में निजी अस्पताल लाया गया। यहाँ पर डॉक्टरों ने इलाज के बाद यादव को खतरे से बाहर बताया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे गए थे।इस दौरान बातचीत में उन्होंने बताया कि विवाद बच्चों के खेलने को लेकर हुआं था। पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है। जिनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।