महाकाल दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों की कार बाइक सवार को बचाने में पलटी करीब 1दर्जन से ज्यादा लोग घायल

महाकाल दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों की कार बाइक सवार को बचाने में पलटी करीब 1दर्जन से ज्यादा लोग घायल

उज्जैन | उन्हेल  महाकाल दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों की कार बाइक सवार को बचाने में पलटी। करीब 1दर्जन से ज्यादा लोग घायल। घायलों में 4 बच्चो सहित एक गर्भवती महिला भी शामिल। हादसे में एक पुरुष की मौत होने की सूचना। सभी कार सवार यात्री उज्जैन महाकाल मंदिर से दर्शन कर ग्राम बनबनी लौट रहे थे इस दौरान उन्हेंल नागदा के बीच मालाखेड़ी फंटे के पास हुआ था हादसा। थाना क्षेत्र उन्हेल का मामला। घायलों एक साथ उन्हेल हॉस्पिटल लाया गया। जिसके बाद उचित इलाज के लिए उज्जैन जिला अस्पताल रेफर किया।

उज्जैन नागदा रोड पर सुबह से सड़क हादसे देखे जा रहे हैं दिन भर से लेकर देर रात तक सड़क हादसे होते रहे जिसमें से रात 10 बजे के बाद एक बड़ा हादसा हो गया।

नागदा उन्हेल रोड पर माली खेड़ी फाटे पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के कारण तूफान गाड़ी खाई मैं पलटी खा गई। जिसके कारण करीब 1दर्जन से ज्यादा लोग घायल लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है। इस दुर्घटना में एक गर्भवती महिला भी बताई जा रही है लोगों की मदद से अस्पताल लोगों को भेजा गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।