श्रीमद्भागवत कथा के रस में डूबेगा नगर आज से प्रारम्भ हुई सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा

श्रीमद्भागवत कथा के रस में डूबेगा नगर आज से प्रारम्भ हुई सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा
श्रीमद्भागवत कथा के साथ इक्कीस कन्याओं का निःशुल्क विवाह समारोह होगा संपन्न
उन्हेल I सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा समिति के अनुसार सुप्रसिद्ध कथाव्यास वृन्दावनवासी पूज्य श्रीकृष्णप्रिया जी महाराज के मुखारबिंद से स्थानीय नया बसस्टेंड मैदान में लगभग पचपन हजार स्केयर फिट जगह में बने भव्य पांडाल के अन्दर 7 दिवसीय भव्य श्रीमदभागवत कथा तथा निःशुल्क इक्कीस कन्याओं का विवाह संपन्न होगा I समिति ने पिछले वर्ष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर इक्कीस कन्याओं का निःशुल्क विवाह संपन्न करवाया था इसी लक्ष्य की और आगे बढ़ते हुवे इस वर्ष इक्कीस कन्याओं का विवाह करवाने जा रहे है I कथा का आयोजन समिति लगातार कई वर्षो से करा रही है, कथा के रसपान हेतु नगर एवं क्षेत्र की हजारो धर्मप्रेमी जनता को इन्तजार रहता है, इस समय सम्पूर्ण नगर प्रभु श्री कृष्ण की भक्ति में डूबने के लिए लिए आत्ततुर रहेगा I
कथा में आयोजित किये जायेंगे प्रमुख प्रसंग
श्रीमद्भागवत कथा समिति के प्रवक्ता वैभव जैन द्वारा बताया गया की कथा प्रारम्भ दिवस 19 जनवरी गुरूवार के दिन प्रातः 10 बजे श्रीराम मंदिर क़स्बा चोक से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर कथा स्थल पहुचेगी प्रतिदिन कथा का समय अपराहंत 12 बजे से सांयकाल 4 बजे तक रहेगा कथा के प्रथम दिवास 19 जनवरी गुरूवार को श्रीमद भागवत महात्मय, कथा आरम्भ, श्री शुभ परीक्षित चरित्र का वर्णन, द्वितीय दिवस 20 जनवरी शुक्रवार को वराह अवतार, कनु कर्दम चरित्र, कपिलोदेश, सटी चरित्र, ध्रुव चरित्र का वर्णन रहेगा तृतीय दिवस 21 जनवरी शनिवार को भरत चरित्र, आजमिल का चरित्र, नरसिंह अवतार का चित्रण रहेगा, चतुर्थ दिवस 22 जनवरी रविवार को गजेन्द्र मोक्ष्य, श्री वामन अवतार, रामकथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आकर्षण का केंद्र रहेगा, पंचम दिवस 23 जनवरी सोमवार को नन्द महोत्सव, कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा का वर्णन रहेगा, कथा के षष्टम दिवस 24 जनवरी को रासलीला, कंस वध, श्रीकृष्ण रुख्मणि विवाह के प्रसंग के साथ कथा पांडाल में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह समारोह भी संपन्न होगा l कथा विश्राम दिवस 25 जनवरी बुधवार को द्वारिका लीला, सुदामा पूजन, भागवत धर्म के साथ ही भागवत जी का नगर भ्रमण विशाल शोभा यात्रा के साथ नगर भोज (भण्डारा) का आयोजन किया जाएगा I
इक्कीस निःशुल्क कन्याओं का रहेगा विवाह समारोह
श्रीमद्भागवत कथा के साथ ही निःशुल्क 21 कन्याओं के विवाह समारोह में 23 जनवरी सोमवार को प्रातः 8 बजे स्थानीय कार्तिक चौक से श्री गणेश पूजन एवं माताजी पूजन, शाम को कथा पांडाल में मंडप, सांय 7 बजे हल्दी एवं मेहंदी तथा रात्री 8 बजे महिला संगीत का आयोजन होगा साथ ही 24 जनवरी मंगलवार को बारात आगमन के साथ मंगल फेरे तथा कन्याओं का विवाह कथा पांडाल में संपन्न होगा I विवाह में इक्कीस कन्याये रीता बद्रीलाल सुनेरी उन्हेल का विवाह राहुल बाबूलाल जी नागदा के साथ, कविता भेरुलाल प्रजापत उन्हेल का विवाह सौरभ घनश्याम नागरे देवास के साथ, निधिका रामेश्वर कराडिया उन्हेल का विवाह धर्मेन्द्र दिनेश जी दंगवाड़ा के साथ, ज्योति प्रभुलाल जी राठौर उन्हेल का विवाह पवन रतनलाल जी कोटा निवासी के साथ, मधु अम्बाराम जी उन्हेल का विवाह विशाल विष्णु प्रसाद जी गावड़ी तराना के साथ, सोनू मायाराम जी उन्हेल का विवाह धर्मराज स्व. रघुनाथ जी रतलाम के साथ, लक्ष्मी स्व. गोपाल जी सिसोदिया उन्हेल का विवाह अंकित मानसिंह जी सावेर के साथ, उमा बाबूलाल लालावत उन्हेल का विवाह रोहित तेजराम गुर्जर छिनावद नायन के साथ, प्रीति राजेन्द्र चौहान पिपलिया डाबी का विवाह दीपक रामसिंह डोडिया पासलोद के साथ, चंचल उदयसिंह का विवाह भूपेंद्र राजेश सूर्यवंशी उज्जैन के साथ, पिंकी स्व. बनवारी जी मालवीय का विवाह अर्जुन स्व. गोवर्धन जी विक्रमगढ़ के साथ, रानू स्व. मनोहर जी मालवीय सरवना का विवाह विशाल स्व. राधेश्याम जी चोहान नागदा के साथ, मनीषा रामप्रसाद राठौर पासलोद का विवाह अंकित राजुलाल जी मालवीय गोगापुर के साथ, दुर्गा रमेश जी पांचाल का विवाह विजय हरिराम जी पांचाल उन्हेल के साथ, उषा स्व. रणछोड़ जी मालवीय आलोट जागीर का विवाह गोविन्द रमेश जी कुमारिया रुपाखेड़ी के साथ सुनीता अमृतलाल प्रजापत जमालपुर का विवाह रोहित जगदीश जी बडनगर के साथ, हंसू फुन्दालाल जी रामाबालोदा का विवाह जीवन स्व. भरतलाल जी हाड़ा महू के साथ, बबली भंवरलाल जी योगी बरखेडा नजिक का विवाह विष्णुनाथ गोवर्धननाथ जी कुण्डला के साथ, राधा स्व. भगवान् सिंह बरखेड़ानजिक का विवाह कमलेश स्व. अम्बुसिंह जी इन्दोर के साथ, कोमल सोहनसिंह जी बरखेडा नजिक का विवाह महेंद्रसिंह मोड़सिंह जी नवादा के साथ, कोशल्या मोड़सिंह जी चौहान नवादा का विवाह जीवनसिंह सोहनसिंह जी बरखेडा के साथ संपन्न होगा l
यह रहेंगे कथा के लाभार्थी
कथा में मुख्य यजमान श्री संजय राधेश्याम जी परमार (टेलर), श्री नितिनकुमार, नवीनकुमार, जुगलकिशोर जी पोरवाल (झंडावाला), श्री गोपाल छीतरमल जी ब्रजवासी परिवार, श्री राजेश कांतिलाल जी गेहलोत परिवार, श्री नितिन कुमार कचरूलाल जी वर्मा परिवार, श्री राजेशकुमार शिवनारायणजी प्रजापत परिवार सभी निवासी उन्हेल है I रुक्मणी विवाह के लाभार्थी पाटीदार परिवार कोद जिला धार है l कथा में श्रीकृष्णजी की बारात का लाभ श्री जितेन्द्र सिंह जी राजपूत ठी. मात्रा तथा श्री शेलेन्द्र सिंह जी देवड़ा ठी. अरोलिया देवड़ा ने लिया है l कथा का प्रथम निमंत्रण श्री सांवरिया सेठ यात्रा के सम्पूर्ण लाभ बालू खिची जि.प. सदस्य परिवार बरखेड़ा नजिक द्वारा लिया गया,
सात दिवसीय कथा में नगर की धर्मप्रेमी जनता को सम्पूर्ण आयोजन में पधारने का आग्रह सार्वजनिक सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा समिति के शांतिलाल मदारिया, गोपाल खमोरिया, सचिन पाटनी, विवाह प्रभारी अश्विन मारू, अंकित जैन, मिडिया प्रभारी वैभव जैन, ललित कुमार भांतु, रमेश बम्बोरिया, रामलाल नंदेडा, राधेश्याम नंदेडा, रामलाल जी ढोढरिया, बालू खिची, संगीता गायकवाड़, अनीता ठाकुर गोवर्धनलाल नायमा, धन्नालाल भई बंद, राणा जी, हरिओम ढोढरिया,ईश्वर मेहता, जय प्रकाश मोदी, सत्यनारायण मेहता, बंटू पोरवाल, ईश्वर नंदेडा, सत्यनारायण मेहता mb, नवीन जैन बंटी, धरमचंद पालीवाल, संजय कुंडल, सतीश मारू, आत्माराम पटेल, पंकज गुप्ता, सुरेश सांकला, विकास जायसवाल, गोपाल टंडन, रतनलाल आठमिया, दिनेश भानेज, दीपक नंदेडा, संदीप मेहता, गोवर्धनलाल जी पटेल राजेश नंदेडा, रामसिंह राठौर, शेलेन्द्र सिंह देवड़ा, भंवरसिंह चौहान, राहुल जायसवाल, मनीष जैन, रमेश जायसवाल, अनीता ठाकुर, माँ भवानी महिला मंडल, भोलेनाथ महिला मंडल, श्रीराम मंदिर महिला मंडल, माँ कालिका माता महिला मंडल, शीतलामाता महिला मंडल, पंच मुखी हनुमान महिला मंडल, मनकामनेश्वर महिला मंडल, राधाकृष्ण मालवीय मंदिर महिला मंडल, राधे राधे महिला मंडल, भेरुमहराज महिला मंडल, साईनाथ महिला मंडल ने किया है I श्रीमदभागवत कथा का सीधा प्रसारण आप यु- ट्यूब पर सेंट्रलवाइस भक्ति चेनल पर देख सकते है l