Ujjain Police : उज्जैन पुलिस की होली, नाचते गाते ढोल बजाते दिखे अधिकारी

Ujjain Police : उज्जैन पुलिस की होली, नाचते गाते ढोल बजाते दिखे अधिकारी

उज्जैन में पुलिस अधिकारियों ने जोरदार खेली होली होली का उत्साह दिखा पुलिस अधिकारियों में नागझिरी स्थित पुलिस लाइन सामुदायिक भवन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने होली खेली,, कलेक्टर एसपी, एएसपी, एडीएम व एसडीएम ने खूब ठुमके लगाए।

उज्जैन पुलिस की रंगो के त्योहार होली के 1 दिन बाद गुरुवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने होली का उत्सव मनाया। दरअसल होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन का अमला प्रत्येक चौराहा व मुख्य मार्गों पर तैनात रहता है इस वजह से होली उत्सव नहीं मना पाते हैं। गुरुवार को नागझिरी स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एडिशनल एसपी आकाश भूरिया, एडीएम संतोष टैगोर सहित एसडीएम, डीएसपी, सीएसपी व सभी थाना प्रभारी होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। यहां जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया गया । खास बात तो यह रही कि सभी पुलिस प्रशासन के अधिकारी ढोल की थाप पर ठुमके लगाते दिखे। यहां बता दे कि होली पर्व से रंग पंचमी पर उज्जैन शहर में रंगों का यह त्यौहार मनाया जाता है।

वीडियो देखें--