नगर परिषद उन्हेल द्वारा खेलो इंडिया अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन

नगर परिषद उन्हेल द्वारा खेलो इंडिया अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन

उन्हेल | नगर परिषद उन्हेल द्वारा शासकीय बालक हाई सेकेंडरी स्कूल में शासन आदेशानुसार आनंद उत्सव, खेलो इंडिया अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम चेयर रेस, नींबू रेस, खोखो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, दितीय एवं तृतीय स्थान पर विजेता छात्रों को गणतंत्र दिवस 2023 पर पुरस्कार से सम्मानित किया जावेगा! इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल हल्कारा (धाकड़) उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय पार्षद द्वारकाधीश सोनी, पार्षद प्रतिनिधि मनोहरलाल ढोडरिया, मयूर जैन, चंद्रलाल चौहान, गोविंद नंदेडा, विधायक प्रतिनिधि अक्षय जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय जैन, बालक स्कूल प्राचार्य नजरयूस केरकेट्टा व निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे !