महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने टावर चौक पर सीएम शिवराज का पुतला फूंका, पुतला दहन से दुकान की नेट में लगी आग,

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने टावर चौक पर सीएम शिवराज का पुतला फूंका, पुतला दहन से दुकान की नेट में लगी आग,
  • महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने टावर चौक पर सीएम शिवराज का पुतला फूंका, 
  • पुतला दहन से दुकान की नेट में लगी आग,
  • दमकल ने आग पर काबू पाया,
  • भारी पुलिस बल तैनात,

उज्जैन |  टावर चौक पर शनिवार को महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया | यहाँ प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका | महिला कांग्रेस की पदाधिकारी माया त्रिवेदी ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है | बच्चियों पर अत्याचार हो रहे है | नाबालिको के साथ दुष्कर्म हो रहा है | प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मोजूद रहा | पुलिस की संख्या को देखते हुए कांग्रेस नेताओ ने पुतला एक मकान की छत से जलता हुआ फेका | ख़ास बात यह रही की जलते हुए पुतले के कारण एक दुकान के आगे के हिस्से में आग लग गई | घटना स्थल पर मोजूद दमकल ने तत्काल आग बुझाई |