दो पक्षों के बीच चले हथियार, एक पक्ष पर केस दर्ज, घायल के परिवार ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

दो पक्षों के बीच चले हथियार, एक पक्ष पर केस दर्ज, घायल के परिवार ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

दो पक्षों के बीच चले हथियार, एक पक्ष पर केस दर्ज, घायल के परिवार ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के प्रजापति नगर में रविवार रात रूपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हथियार चले। घटना में दोनों पक्षों से पांच छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। वारदात में घायल युवक का परिवार सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पंहुचा और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। मिली जानकारी के अनुसार शिवशक्ति नगर में रहने वाले हर्ष यादव और प्रजापति नगर के रोहित प्रजापत के बीच डेढ़ लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात इसी को लेकर विवाद हुआ और प्रजापति नगर में दोनों पक्षों के बीच चाकू, तलवार और सरिए चले। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वारदात में पुलिस ने चेतन सूर्या, हर्ष यादव और यश बुंदेला सहित चार पांच लोगों के खिलाफ़ केस दर्ज किया। घटना में आरोपी चेतन को भी गम्भीर चोट लगी है। उसके एक पैर में फ्रेक्चर हुआ है। इसके बावजूद पुलिस ने चेतन की तरफ से दूसरे पक्ष के खिलाफ़ केस दर्ज नहीं किया। सोमवार दोपहर चेतन की मां रेखा और पिता महेश सहित परिवार के अन्य लोग पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचें। रेखा ने कहा उसका बेटा चेतन बुरी तरह घायल हुआ है लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। मामले में टीआई जितेंद्र भास्कर ने कहा कि आरोपी चेतन आदि ने फरियादी रोहित सहित नीरज, संदीप, शुभम पर हमला किया। इस पर इन्होंने आत्मरक्षा में चेतन पर हमला किया है। मामले में जांच की जाएगी। आरोपियो को कोर्ट में पेश कर दिया है।