महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव शहर दीपावली की तरह मनाएगा

महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव शहर दीपावली की तरह मनाएगा

उज्जैन | महाशिवरात्रि पर शिव ज्योति अपर्णम महोत्सव शहर दीपावली की तरह मनाएगा ओर अयोध्या में जलाए गए 15 लाख दीपक का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है शिप्रा नदी किनारे लगे घाटों पर 21 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक दीप एक ही जगह पर जलाने का रिकॉर्ड उज्जैन शहर के नाम करने के लिए करीब 20 हजार वॉलियंटर जिले भर से लगाए जाएंगे इस काम मे सामाजिक संगठन, छात्र, व्यापारी, जन प्रतिनिधि, निजी संस्था सहित अन्य लोगों की भी मदद ली जाएगी। वही संपूर्ण शहर भी दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। पूरे शहर को बिजली से रोशन कर चौराहे, पार्क आदि जगह पर सजावट की जाएगी। शहर भर में एलईडी के माध्यम से दीप प्रज्वलन का रिकॉर्ड शहरवासी शहर के विभिन्न चौराहों पर लाइव देख सकेंगे

नगर निगम ने दिए टेंडर

उज्जैन नगर निगम ने दीप महोत्सव के लिए तैयारी शुरू कर दी है।इसके लिए 1 करोड़ 81 लाख रुपये के टेंडर दिए गए है जिसमे से  25 लाख दीपक खरीदने की अनुमानित लागत 40 लाख रुपए बताई है। तीन तरह का तेल (सरसों, सोयाबीन और कपास) 50 हजार लीटर, 25 लाख रुई की बत्ती, 600 किलो कपूर के साथ ही 4 हजार माचिस के भी टेंडर निकाले हैं।

घाटों की हो रही साफसफाई

उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत  21 लाख दीपको को प्रज्वलित करने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है इस बार शिवरात्रि पर्व पर पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने की तयारी के चलते  महापौर मुकेश टटवाल ने रामघाट और सुनहरी घाट आदि क्षेत्रों का निरिक्षण करते हुए प्रारंभिक तैयारियों का जायजा लिया ओर घाटों की सफाई स्वच्छता घाट किनारे गाजर घास की कटाई घाटों की धुलाई आदि के निर्देश दिए।

पहले उज्जैन ने बनाया रिकॉर्ड अयोध्या में टूटाअब अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

उज्जैन में यह रिकॉर्ड पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर 11 लाख 71 हजार दीप प्रज्वलित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था इसके बाद अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर 23 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाकर सरयू घाट पर 15 लाख दीप प्रज्वलित कर उज्जैन के इस रिकॉर्ड को तोड़ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में यह खर्च होगा

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक दीप एक ही जगह पर जलाने का रिकॉर्ड उज्जैन शहर के नाम करने के लिए करीब 20 हजार वॉलियंटर जिले भर से लगाए जाएंगे। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 50 हजार लीटर तेल, 25 लाख रुई की बत्ती, 600 किलो कपूर लगेगा और इसमें एक करोड़ 81 लाख रुपए के करीब खर्च होगा जिसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं

 उज्जैन टूरिस्ट डेस्टिनेशन बने

सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य रूप में बनाना है। सीएम की इच्छा है कि उज्जैन शहर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बने इसके लिए प्रयास किये जा रहे है। महाशिवरात्रि पर्व को शिव दीपवाली पर्व की तरह बनाया जाएगा। जिले को इससे जोड़ा जाएगा बीते वर्ष 12 हजार वालियंटर लगे थे इस बार 20 हजार लगेगे। जनता से अपील की गई है कि 5 दीपक सभी लोग अपने घर और प्रतिष्ठानों में जलाए।

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने बताया है कि इस बार उज्जैन मैं 21 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए लगने वाली समस्त सामग्री के टेंडर जारी कर दिए गए हैं पूरे कार्य में लगभग एक करोड़ 81 लाख रुपए के करीब खर्च आएगा माय विभिन्न समितियों संस्थाओं और आम जनता को भी पांच पांच दीपक लगाने की अपील की गई है।

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिव ज्योति अर्पणम के नाम से बड़ा उत्सव महाशिवरात्रि पर किया जा रहा है उज्जैन के घाटों पर 21 लाख दीपक लगाने के लिए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई है। दीपक प्रज्वलित करने के समय हम लोग घाटों पर नहीं पहुंच पाएंगे सांकेतिक रूप से शहर में दीपदान का भी आह्वान कर रहे है जिससे शहर के लोग भी भागीदार बने।