भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की सोशल मीडिया एवं आई टी विभाग का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।।।

सोशल मीडिया एवं आई टी विभाग का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।।।

भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की सोशल मीडिया एवं आई टी विभाग का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।।।
संबोधित करते जिला अध्यक्ष

भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल की सोशल मीडिया एवं आई टी विभाग का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।।।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तराना एवं ग्रामीण मंडल का संयुक्त सोशल मीडिया एवं आई टी विभाग का सुघोष कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला के मुख्यातिथ्य एवं सोशल मीडिया आई टी विभाग जिलाध्यक्ष अभी जाट,जिला उपाध्यक्ष वासुदेव पांडे, मंडल प्रभारी तेजसिंह राठौर के विशेष आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्षद्वय प्रवीण पालोत्रा,जितेंद्र राठौर की अध्यक्षता में स्थानिय काजी गार्डन में संपन्न हुआ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।स्वागत भाषण सोशल मीडिया नगर संयोजक नवनीत काबरा ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर श्री बोरमुण्डला ने कार्यकर्ताओ को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 51 प्रतिशत मत प्राप्त कर प्रदेश की भाजपा सरकार बनाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।इस हेतु प्रदेश नेतृत्व अनुसार तराना विधानसभा क्षेत्र के 92 मतदान केंद्र पर 184 सायबर योद्धाओं की नियुक्ति कर प्रत्येक मतदाता तक अपनी बात रखकर सोशल मीडिया के माध्यम से हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी 5 मिनिट में हम सबको सांझा कर सकते है।सोशल मीडिया से हम आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत होंगे और पुनः सरकार बनाकर जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे।इस अवसर पर सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अभी जाट,मंडल प्रभारी तेजसिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र सोलंकी ने किया ।आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने माना।इस अवसर पर बूथ संयोजक एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मंडल पदाधिकारी सहित भाजपाई जन मौजूद रहे।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।