भाजपा कनासिया मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

कनासिया मंडल की कार्यशाला ग्राम दिलोद्री में सम्पन्न

भाजपा कनासिया मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
संबोधित करते कनासिया मंडल अध्यक्ष

तराना | हमारी केंद्र और प्रदेश कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से भाजपा सरकार ने हर वर्ग और समाजों को बहुत लाभ दिया है। हमें सभी वर्गों के साथ निरंतर संवाद और संपर्क करना है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी फिर से बूथ विस्तारक योजना-2 अभियान की शुरुआत की है। हम सब को यह संकल्प लेना है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत  बूथ जीता चुनाव जीता का लक्ष्य लेकर कार्य करना है और हमें उन सभी बूथ केंद्रों पर विशेष ध्यान देना है। जहां हम कमजोर हैं, इसलिए मंडल अध्यक्ष महामंत्री मंडल की टोली, जिले के पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण लगातार शक्ति केंद्र बूथ केंद्र पंच परमेश्वर त्रिदेव सभी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद  स्थापित कर बूथ सशक्तिकरण के तहत हमारे बूथ से 51% मतदान भाजपा को प्राप्त हो इसी लक्ष्य को लेकर कार्य करना है सभी  कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटें। और आने वाली दिनांक 26 मार्च को प्रत्येक बूथ केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर पर सुनना है यह बात भारतीय जनता पार्टी कनासिया मंडल द्वारा श्रीहनुमान जी मंदिर ग्राम दिलोद्री मे आयोजित कार्यशाला में कही।  साथ ही उन्होंने आजीवन सहयोग निधि एवं पूर्व में नियुक्त बुध विस्तारको के कार्यों की समीक्षा की। 

एक दिवसीय कार्यशाला जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिलीप मोदी के मुख्य आतिथ्य में एवं मंडल अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता करणसिंह गुर्जर अशोक चावड़ा मुकेश पटेल जिला पंचायत सदस्य ईश्वर जिगर मंडल महामंत्री सुनील गोठी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई।अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर द्वारा प्रस्तुत किया गया । सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से बूथ अध्यक्ष होकमसिंह देवसिंह, प्रेमसिंह , चिमनसिंह , दिलीप साहू , सरपंच रामेश्वर राजोरिया ,कमल साहू सुरपालसिंह दरबारसिंह नागु काका सचिन सरदार देपालसिंह करणसिंह आदि ने किया |

कार्यशाला में वरिष्ठ नेता गोपालसिंह उमठ मदनसिह हाडा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह गुर्जर मंडल मंत्री राजेश गलगच , अर्जुन पाटीदार सरपंच भाजपा नेता दिनेश मलिक कार्यालय मंत्री विनोद पटेल , किसान मोर्चा मंडल महामंत्री वीरम गुर्जर आईटी संयोजक सुनिल पटेल अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश परमार सहित समस्त मंडल पदाधिकारी युवा मोर्चा कार्यकर्ता ,अजा मोर्चा,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कार्यकर्ता ,बूथ अध्यक्ष, बूथ विस्तारक,मंडल पालक संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री सुनील गोठी ने किया। आभार देवसिंह सेक्ट्री साहब ने  माना।  जानकारी भाजपा कनासिया मंडल मीडिया प्रभारी शिवनारायण गुर्जर ने दी।