महिदपुर देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता के जय करो और वन्देमातरम से गूंज उठा

Journalist/ Anshul Jain (Mahidpur city)

महिदपुर देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता के जय करो और वन्देमातरम से गूंज उठा

महिदपुर देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता के जय करो और वन्देमातरम से गूंज उठा। मौका था  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकली गई तिरंगा यात्रा का ।

महिदपुर | आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश और प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार को महिदपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।  इस तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग ने बढ़ – चढ़ कर भागीदारी निभाई। देशप्रेम के जज्बे के साथ उत्कृष्ट विद्यालय से नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई यह रैली  निकली इस यात्रा के दौरान पूरा मार्ग तिरंगामय नजर आया। जगह – जगह लगे मंचों से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के समापन उत्कृष्ट विद्यालय महिदपुर में किया गया। समापन पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर, दफ्तर और दुकान में तिरंगा फहराने का आह्वान महिद्पुर वासियों से किया।


स्कूली बच्चों व प्रशासन की अगुवाई में  निकली इस तिरंगा यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं।  वहीं  प्रशासन व नगर निगम ने पूरे यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के साथ हर चौराहे, घर, दुकान और दफ्तरों पर तिरंगे झंडे लगवाकर माहौल को तिरंगामय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लोगों में भी तिरंगा यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। छोटे छोटे बच्चों से लेकर छात्र – छात्राएं, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर डटे रहे। महिदपुर की जनता को तिरंगा यात्रा में बढ़ – चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराने के लिए धन्यवाद दिया।  महिदपुर वासियों से आग्रह किया कि वे हर घर, दफ्तर और दुकान पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा भी वे अपनी मेहनत की कमाई से खरीदकर घरों, दुकानों में सजाएं।  इस मौके पर ढोल ताशा समूह ने मनोहारी प्रस्तुति दी|