महाकाल की शरण में अभिनेता मनोज जोशी

महाकाल की शरण में अभिनेता मनोज जोशी

 महाकाल की शरण में अभिनेता मनोज जोश

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे जहां भस्म आरती के दौरान जोशी ने नंदी हॉल से भगवान की आरती का लाभ लेते हुवे गर्भगृह में बाबा महाकाल के साक्षात दर्शन कर मत्था टेका।
 
वैसे तो बाबा महाकाल की नगरी में कई फिल्मी हस्तियां का आना-जाना शतक लगा रहता है और कई बड़े चाहे अपने फिल्म का प्रमोशन हो या सीरियल का प्रोमो मत्था टेकने बाबा की शरण में जरूर आते हैं और इसी क्रम में आज सीरियल और फिल्म का हिस्सा रहे 'कचरा सेठ' के किरदार से प्रसिद्ध हुए अभिनेता मनोज जोशी आज तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे मनोज ने नंदी हॉल में बैठकर रुद्र पाठ किया। आरती के पश्चात गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। मनोज ने कहा कि महाकाल मेरे आराध्य देव हैं और मैं यहां पहले भी तीन- चार बार आ चुका हूं। दर्शन कर बहुत आनंद आया। दिव्य अनुभूति हुई। अपने परिवार और देश की समृद्धि के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की है। आपको बता दें कि मनोज जोशी अब तक सरफरोश, हलचल, धूम, भागमभाग, हंगामा, फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, भूल भुल्लैया जैसे बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। और अब जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 और एक अन्य वेब सीरीज में नजर आएंगे।