पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने पुनः कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
भाजपा के पिछडा वर्ग मण्डल मंत्री गिरधारी कुमावत ने भी छोडी भाजपा
छडावद के 9 एवं सरोदा के 2 कार्यकर्ताओ ने भी कांग्रेस का दामन थामा

मध्यप्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ता निरंतर भारतीय जनता पार्टी को छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। कुछ माह पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सरदारपुर नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने शनिवार को पुनः अपनी घर वापसी करते हुए विधायक कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, साथ ही भाजपा पिछडा वर्ग राजोद-लाबरिया मण्डल मंत्री गिरधारी कुमावत, हुकुमसिंह ग्रेवाल सहित ग्राम छडावद के युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष लखनसिंह सिसौदिया के नैतृत्व मे भाजपा के धारासिंह राठौर, राकेश सिसौदिया, पिन्टु रेवर, अरूण पंवार, महेश रेवर, रूस्तम पटेल, महेश राठौर, राजु चैधरी, राहुल डामर एवं सरोदा के भद्दु गामड, कालु भूरिया ने भी भाजपा की जनविरोधी नीति से आहत होकर एवं कांग्रेस की रीति नीति एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो का विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया

 इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, जिला महासचिव विरसन भगत, प्रमोदराज जैन, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, प्रभुलाल जाट, भेरूसिंह बडगोता, अंसार खान, अमरसिंह पटेल, दिनेश चौधरी, अंबर गर्ग, दिनेश पाठक, केकडिया डामोर, रूनिज ग्रेवाल, बगदीराम सिंगार, शंकर सौलंकी, बब्बुसिंह राठौर, बबलु डावर, बबलु सोनेर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी