घोड़ारोज के आंतक से किसानो को मुक्ति दिलाने हेतु कांग्रेस ने किया उग्र आंदोलन

घोड़ारोज के आंतक से किसानो को मुक्ति दिलाने हेतु कांग्रेस ने किया उग्र आंदोलन
घोड़ारोज के आंतक से किसानो को मुक्ति दिलाने हेतु कांग्रेस ने किया उग्र आंदोलन

बड़नगर। प्रदेश मे खतरनाक पशु घोड़ारोज एंव जंगली सुअर का प्रकोप व्याप्त हो गया है जो किसानो एवं आमजनो के लिये घातक साबित हो रहा है। इन पशुओ से निजात दिलाने के लिये एंव सरकार को कुम्भकरणी नींद से जगाने के लिये हजारो की संख्या मे किसानो ने जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व मे एक विशाल वाहन रैली निकाल कर शासन की किसानो के प्रति अनदेखी से नाराज होकर उग्र विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एस डी एम आकाशसिंह को सौंपा।

 आंदोलन के तहत स्थानीय मंडी गेट से वाहन रैली प्रारम्भ हुई जो जागो सरकार जागो , घोड़ारोज से मुक्ति दो, रोता किसान सोती सरकार, मुख्यमंत्री होश मे आओ, किसान एकता जिंदाबाद आदि नारो की तख्तीयाॅ लेकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये पुनः कोर्ट चैराहे पर एक आमसभा मे परिवर्तित हुई जहा पर प्रमुख वक्ताओ ने किसानो एवं जनता के प्रति सरकार एवं उनके नुमांइदो की उदासीनता पर जमकर बरसे। इस अवसर पर आयोजक महेश पटेल ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा की यह समस्या सिर्फ एक तहसील की नही वरन् सम्पूर्ण प्रदेश की है। जहाॅ नीलगाय (घोड़ारोज) फसलो को बर्बाद कर रहे है एवं आक्रामक होकर किसानो पर जानलेवा हमला भी कर रहे है। वही इस पशु से सड़को पर सैकड़ो दुर्घटनाओ मे कई लोगो ने अपनी जान भी गवा दी एवं सैकड़ो लोग हताहत हुये इसके बावजुद भी सरकार नींद से नही जाग रही है। यदि शीघ्र ही सरकार द्वारा कोई ठोस कार्ययोजना बनाकर घोड़ारोज की समस्या से किसानो को निजात नही दिलाई गई तो कांग्रेस जिला स्तर पर एंव विधानसभा का घेराव कर जेल भरो आंदोलन चलायेगी।

सभा को किसान नेता डीपी धाकड़, उज्जैन शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनन्त नारायण मीणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्रसिंह सौलंकी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष सुरेश पटेल , ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष डा. नरेन्द्रसिंह राठौर, अभिभाषक संघ अध्यक्ष एड. के सी वाघेला, एड. मथुरालाल यादव, डी पी भईजी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने किया एंव आभार पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण पाटीदार ने माना।

 इस अवसर पर अर्जुन सिंह पंवार, जनपद सदस्यगण नाथुलाल परमार, धारासिंह पंवार, गोपाल चैधरी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पंवार, कैलाश पटेल रतलाम, पृथ्वीराज पाटीदार , आनन्दीलाल पटेल, मंडलम अध्यक्ष पंकज जोशी, संजय शर्मा स्वतंत्र, एड. राधेश्याम यादव, वाल्मिक कौशिक , पार्षद प्रतिनिधी तरूण आर्चाय , कुषर््ाल गेहलोत, शैलेन्द्र्र सिंह सिसोदिया (बबलू), सरपंच रंगलाल यादव, नारायण कोदिया, लाखनसिंह सिसोदिया, नारायण सिंह राठौर, किशोर गुर्जर, निहाल सिंह डोडिया, दिनेश शर्मा , इंदर लाल राठोर, अमजद अली, सुरेश पटेल जाफला, गुलरेज मंशुरी, आजाद यादव, मुकेश गोस्वामी, रईस निजामी, जशवंत सिंह सलवा, विक्रम जाट, जगदीश पाटीदार , उकारसिंह डाबी, विरेन्द्रसिंह पंवार, अशोक पाटीदार , बनवारी लाल यादव, जुझारसिंह सिसोदिया, लाला राठौड़, शुभम शर्मा, ललीत जानी, राजु कोदिया।