महिदपुर से भाजपा के दोनो जिला पंचायत समित के स्थाई सदस्य मनोनीत हुवे

महिदपुर से भाजपा के दोनो जिला पंचायत समित के स्थाई सदस्य मनोनीत हुवे

जिला पंचायत स्थाई समिति निर्वाचन में आर्य व चौहान 3 - 3 समितियों के स्थाई सदस्य निर्वाचित 

महिदपुर  - जिला पंचायत उज्जैन के स्थाई समितियों के निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्यों को विभिन्न समितियों में स्थाई सदस्य गठित किए गए जिसमें महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य को शिक्षा स्थाई समिति , संचार एवं संकर्म  समिति व वन स्थाई समिति का स्थाई सदस्य नियुक्त किया। गया इसी प्रकार श्याम सिंह चौहान को सहकारिता समिति, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति व जैव प्रौद्योगिकी समिति का स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया। आप दोनों के तीन-तीन समितियों में स्थाई सदस्य नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला द्वारा सभी उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों के साथ सम्मानित किया गया।