झारड़ा में गायत्री परिवार द्वारा वेदों के मंत्रो के साथ महायज्ञ में देव आवाहन पूजन हुआ

झारड़ा में गायत्री परिवार द्वारा वेदों के मंत्रो के साथ महायज्ञ में देव आवाहन पूजन हुआ

*महायज्ञ में आओ आहुतियां स्वीकार करो, जन कल्याण करो



 गौतम लब्धी गार्डन झारड़ा में चल रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में रविवार को सुबह देव आवाहन के समय याजकों ने देवताओं को आते और पूजन चौकी पर आसन ग्रहण करते अनुभव किया। उद्गाताओं ने सस्वर मंत्र उच्चार और भावभरी आवाहन प्रार्थना गाई *महायज्ञ में आओ आहुतियां स्वीकार करो, जन कल्याण करो*।संचालन टोली के प्रमुख आदरणीय श्री जमुना प्रसाद साहू जी ने याजकों को बताया कि लोक कल्याण और देश को समृद्ध करने के लिए हो रहे इस महायज्ञ को आज से सभी आवाहित देवताओं, परम पूज्य गुरुदेव और हिमालय की ऋषी संसद का  संरक्षण पूर्णाहुति तक मिलता रहेगा। आपकी भावभरी प्रार्थना लोक कल्याणकारी भावना से महायज्ञ का मूल उद्देश्य सज्जनों को संगठित करना और दुर्जनों से लोहा लेने का सफल होगा।
       सांयकाल ज्ञान यज्ञ के तहत श्री यमुना प्रसाद  जी ने सोलह संस्कारों में से प्रमुख पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंम्भ, दीक्षा, यज्ञोपवीत, विवाह, वानप्रस्थ, अंत्येष्टि, मरणोत्तर 
जन्मदिन और विवाह दिवस की उपयोगिता और आवश्यकता बताई
        आपने श्रृद्धालुओं को हवन के लिए बुलाते हुए इसका महत्व बताने वाला गीत *बल ऐश्वर्या बढ़ाने, दैवीय लाभ उठाने, आओ यजन करो ,आओ हवन करो* भी गाया।
    दोपहर में यज्ञशाला में उज्जैन जिला समन्वय समिति की त्रैमासिक गोष्ठी आयोजित हुई।
   आज सोमवार को यज्ञशाला में गायत्री मंत्र दीक्षा और गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार विशेष रूप से कराया जाएगा