गोगा नवमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गोगा नवमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
गोगा नवमी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

महिदपुर |  वाल्मीकि नगर से जाहरवीर गोगा देव जी का चल समारोह ढोल धमाकों और बैंड बाजों के साथ निकला। चल समारोह में झांकियों के साथ गोगा देव जी की छड़ी का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  वाल्मीकि नगर स्थित अति प्राचीन मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना और हवन के बाद आरती कर चल समारोह निकाला गया। आरती में जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह आर्य पहुंचे और उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया। मंदिर समिति ने भी जिला पंचायत सदस्य प्रताप आर्य का साफा बांध कर  स्वागत किया। चल समारोह नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ नगर पालिका में गोगामेडी में पहुंचा जहां आरती के पश्चात पुनः चल समारोह वाल्मीकि नगर पहुंचा।