उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे उज्जैन बाबा महाकाल  के  किए दर्शन

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे उज्जैन बाबा महाकाल  के  किए दर्शन

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में मंत्री भूपेंद्र सिंह पहुंचे उज्जैन
बाबा महाकाल  के  किए दर्शन
मंदिर समिति ने किया सम्मान

उज्जैन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले आज मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह  उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजन अभिषेक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 अक्टूबर को उज्जैन  दौरा प्रस्तावित है। वे यहां महाकाल  कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इसी के चलते आज मध्य प्रदेश शासन के नगरीय एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह  उज्जैन पहुंचे। दोपहर को उज्जैन पहुंचे मंत्री ने पत्नी सहित महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर के गर्भ ग्रह में जाकर पूजन अर्चन किया। मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर आशीष सिंह और प्रशासक गणेश धाकड़ ने  मंत्री  भूपेंद्र सिंह का साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कलेक्टर आशीष सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। मीडिया के साथ बातचीत में मंत्री भूपेन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महाकाल मंदिर में ऐतिहासिक कार्य कराए जा रहे हैं।