बरसते पानी में मुख्यमंत्री ने की महाकाल की पालकी की पूजा प्रदेशवासियों के लिये महाकाल से मंगलकामनाएं की

उज्जैन 05 अक्टूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन में दशहरा पर्व के अवसर पर निकलने वाली महाकाल की सवारी में शामिल होने पहुंचे। बरसते पानी में मुख्यमंत्री श्री चौहान महाकाल की सवारी में पैदल चले। महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंची, जहां शमी वृक्ष के समीप मुख्यमंत्री ने सपत्निक महाकाल की पालकी की पूजा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिये भगवान महाकाल से मंगलकामना की और महाकाल लोक के सफल आयोजन के लिये महाकाल से प्रार्थना की। महाकाल पालकी की पूजा पं.आशीष पुजारी ने कराई।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह, वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, श्री महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री विशाल राजौरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता उपस्थित थे।